अपनेआप को मनुष्य से कम न जानना
ना उम्र से
ना शरीर से
ना शरीर में मौजूद ख़ून और मवाद से
ना धन से
ना जाती से
ना स्त्री पुरुष के भेद से
ना किसी संप्रदाय से
ना जिवन के संघर्षों से
ना माया के अंधकार से
ना इस संसार में फ़ैली झूठी बातों से
ना तुम्हें बताई गई
सिखाई गई नफ़रत से
ना तुम्हारें साथ होते पशूव्रत व्यावहार से
ना तुम्हें लगी किसी बीमारी से
ना किसी नाम से
ना कपड़ों से
ना तुम्हें मिली हुई उस नौकरी से
ना उस मकान से जिसमें तुम रहते हों
ना किसी पुरानी याद से जिसे तुमने आज तक संझो कर रखा हैं
इनमें से किसी भी बात से
नहीं है तुम्हारी पहचान !
तो क्या है? जिससे हो हमारी पहचान ?
सबसे पहले
अपने भीतर के सत्य को जानना
अपने आप को विशुद्ध चेतना से पहचानना
अपने उच्चतम शुद्ध स्वरूप को देखना
अपने आप को मनुष्य से कम न जानना l
तुम हो ईश्वर की संतान
प्रकृती ने तुम्हें पाला पोसा
पृथ्वी, अग्नी, जल, पवन और आकाश
इन पंच तत्वों से बना
वो शरीर जिसमें तुम रहते हों...
किंतु अपने आप को इस शरीर के परे जानना
अपने अंतर मन में प्रज्वलित हुई चेतना के प्रकाश में ही स्वयं को देखना
अपने आप को मनुष्य से कम न जानना l
उठो अब,
जागृत हो जाओ
प्रेम आनंद और शांति में स्थित हो जाओ
तुम विवेक हो
होश हो
इसे रख लो अपनी स्मृतियों में
आत्मा के प्रकाश में
शुद्ध चेतना की समझ में
स्वयं को स्थिर जानना
अपने आप को मनुष्य से कम न जानना
अपने आप को मनुष्य से कम न जानना ...l
-कवि ज्योत देव (दिव्येश). ।

