बस यूँ ही कोई अच्छा लगा
बस यूँ ही कोई सच्चा लगा
बस यूँ ही कोई प्यारा लगा


बस यूँ ही किसीने सोई उम्मीद जागा दी
बस यूँ ही किसी की मुस्कान ने रोशनी कर दी
बस यूँ ही किसीने सपनों को उड़ान दे दी
बस यूँ ही किसी की आवाज़ सुकून दे गयी ..


बस यूँ ही कोई दिल की बर्बाद बस्ती को आबाद कर गया
बस यूँ ही कोई प्यार करना सीखा गया
बस यूँ ही कोई बेजान जिस्म को झिंदा कर गया .....

बस यूँ ही उसे सिर्फ देखने की चाहत हुई
बस यूँ ही उसके जिंदगी में शामिल होने की आस जगी l

बस यूँ ही कभी उसकी खूबसूरती में खो गए
बस यूँ ही कभी उससे दूर होने के तकलीफ़ में रो गए ...l

और फिर एक पल में बस यूँ ही वो चला गया
जैसे कोई सपना था जैसे कोई अपना था
बस यूँ ही वो आँखें नम कर गया
बस यूँ ही एक अधूरी आस छोड़ गया
कभी हम फिर मिलेंगे ऐसा बोलकर चला गया
बस यूँ ही वो दिल में बस गया
बस यूँ ही वो याद बन गया l

बस यूँ ही उसका नाम पुकारते है
बस यूँ ही उसकी यादों में रोते है
बस यूँ ही एक एहसास है
बस यूँ ही अब उसका इंतजार है
बस यूँ ही उससे अब बेइंतहा प्यार है.......❣️

- दिव्येश (कवि ज्योत देव).