इस प्रतिस्पर्धा के दौर में
ना जाने कितनी दूर निकल आये हैं हम,
शायद खुद को कहीं भूल आये हैं हम |
ख़ो गए हैं कुछ सपने कहीं,
जिन्दा दिली, वो मासूमियत,
कहीं रखकर भूल आये हैं हम |
और क्या ही सुनाये दिल का हाल अपना,
सबसे आगे निकले की होड़ में,
कुछ किस्से, कुछ रिश्ते सिसकियाँ लेते छोड़ आये हैं हम|
अब जब भी पलट कर देखती हूं पुरानी जिंदगी ,
तो यूँ लगता हैं,अच्छी जिंदगी की तलाश में,
जन्नत में जीना भूल आये हैं हम |

