दास्तां तुझ पर खत्म तुझ से सुरू

फिर भी वफा पे न ग़ुरूर करूँ,

मुझे मंजूर है।


मंजिल तक आकर लौट गया तू,

फिर भी ताउम्र इंतज़ार करूँ,

मुझे मंजूर है।


सजा-ए-अंधेरा तू ने बनाया जिंदगी,

फ़िर भी जुगुनू सा जगजगाउँ,

मुझे मंजूर है।


ग़मों का कारवां सौगात ले आया,

फ़िर भी मुस्कुराऊँ मृदु,

मुझे मंजूर है।


वस्ल वादा कर कभी न निभाया,

फ़िर भी एहसाह न हो बेकाबू,

मुझे मंजूर है।


जिंदगी की पन्नो से खुशियां चुराया,

फिर भी न हो तड़प,न रोऊँ,

मुझे मंजूर है।


मेरे शब्दों से किताब तू ने सजाया,

फ़िर भी मैं ही न पढूँ,

मुझे मंजूर है।


सपनें मेरे दूजे आँगन बोया,

फिर भी हो सच दुआं करूँ,

मुझे मंजूर है।


जो करवाना चाहे तू वो मैं करूँ,

फिर भी न दर्द जताऊं,

मुझे मंजूर है।


तू भी लिख ले तुझे क्या मंजूर है... 

जो मंजूर-ए-इश्क़ मुझे मंजूर..... क्या तुझे मंजूर है??

क्या मंजूर है "आम्री" सा पागलपन.....

या टूट कर मोहबत फरमाना मंजूर है??

बोल तुझे क्या मंजूर है!!!!




सोनम राउत(आम्री)