आतंकवाद ने भी , क्या नया कदम उठाया था !!

9/11 के आतंकवाद को देख , विश्व घबराया था 

पेंटागन को केंद्र बनाकर , आतंकवाद को फैलाया था 

तब विश्व को आतंकवाद का अर्थ समझ आया था।


“ जार्ज ” का दिल दहलाकर , आतंकवाद ने झंडा लहराया था 

अमेरिकी जमीन पर पहली बार आतंकवाद का साया छाया था 

विश्व को आतंकवाद का पाठ पढ़ाकर , अपना पंचम लहराया था 

आतंकवाद का जवाब आतंकवाद से देने के लिए “ बुश ” ने  “ ऑपरेशन एन्डयूरिंग फ्रीडम ” चलाया था ।



ऐसा आतंक देख कर , पूरा विश्व घबराया था 

वैश्विक शक्ति पर भी आतंकवाद छाया था !! 

आर्थिक वर्चस्व धारण कर , अमेरिका ना कुछ कर पाया था 

ईट का जवाब पत्थर से देने के लिए कई “ संगठनों ” का निर्माण करवाया था ।


पुलवामा में आतंकवाद ने फिर कोहराम मचाया था 

संसद पर हमला कर आतंकवाद फैलाया था 

इस कदर एक बार फिर आतंकवाद सामने आया था 

ना धर्म देखा ना जात इसने बच्चो तक को बंदी बनाया था ।


देखो भाईयो !! आतंकवाद ने वैश्विक ग्राम मे कोल्हाल मचाया था

सभी व्यस्त थे आंतरिक सुरक्षा में , आतंकवाद दबे पांव आया था 

किसी ने नहीं सोचा वैश्विक सुरक्षा के लिए , सभी ने आंतरिक सुरक्षा जो अपनाया था !!

आतंकवाद ने वैश्विक सुरक्षा पर फिर सवाल उठाया था !!