हम ठहरे बरसात में छई छपाक करके चलने वाले,

वो ठहरे इस मौसम का आनन्द अपनी मर्सिडीज में लेने वाले।


हम ठहरे नीम की ठंडी हवा से सुकून लेने वाले,

वो ठहरे इस आधुनिकता के वातानुकूलित कमरे में सुकून लेने वाले ।


हम ठहरे सुबह कोयल और चिड़ियों की आवाज सुनकर उठने वाले,

वो ठहरे अपने कमरे में लगे शानदार अलार्म से उठने वाले ।


हम ठहरे रात में छत पर लेटकर चाँद और तारों से बातें करके अपना सुकून तलाशने वाले,

वो ठहरे मखमली गद्दे में अपना सुकून तलाशने वाले ।


हम ठहरे किताबों में इश्क लिखने वाले,

वो ठहरे खाली समय में वो ही इश्क पढ़ने वाले..।


क्या होगा -इन दो अलग अलग परिवेश के मन का ??

क्या वक्त के साथ संगम होगा इनका ??

या वक्त के साथ जिंदगी में एक 'काश' जुड़ेगा ??


जवाब है कहाँ ??? सिर्फ वक्त के पास..।।