'नदी'
नदी भी स्त्री ही तो है,
जिसके नाम पर
उसके अगल-बगल
आगे-पीछे, ऊपर-नीचे
चमचमाते विकासी
भंवर - जाल हैं,
बहुमंजले भवन हैं
और बहुद्देश्य पूर्ण
धार्मिक, राजनीतिक,
सामाजिक
मंच भी हैं ।
वो जकड़ी,
डरती - सिकुड़ती
बहती रहती है
अविरल चलती रहती है,
सिंचित
करती रहती है
जड़ - चेतन,
परिवार और समाज को।
ढोती रहती है
सभ्य समाज की
तमाम गंदगी ।
