(35) मुश्किल है
""""""""""""""""""""""
क्या छुपा है किसके मन में
अनुमान लगाना मुश्किल है
यहां असली नकली चेहरों में
पहचान लगाना मुश्किल है
यहां किसी के जाने से
ख़ामोश हो जाना मुश्किल है
यहां किसी के खामोशी को
आवाज बनाना मुश्किल है
मुश्किल है साथ छोड़ना और
साथ निभाना मुश्किल है
मुश्किल है किसी से दूर जाना
किसी के पास भी आना मुश्किल है
यहां मेरे जज़्बातों को
शब्दो में छुपाना मुश्किल है
यहां मेरे हालातों को
शब्दों से बताना मुश्किल है
यहां हर किसी के ढंग में
खुद ढल पाना मुश्किल है
यहां समा की रंगत में
खुद को रंग पाना मुश्किल है
क्या छुपा है किसके मन में
अनुमान लगाना मुश्किल है
यहां असली नकली चेहरों में
पहचान लगाना मुश्किल है

