ख़्वाब
"""""""""""""""""""""""""""
ख़्वाब सा मैं बनूं आब सी तुम बनो
मैं धुआं सा बनूं तुम हवा सी बनो
ले चलो मुझको तुम साथ अपने कहीं
हूं मुसाफ़िर सा मैं रास्ता तुम बनो
मैं परिंदा सा हूं आसमां तुम बनो
मैं हूं बेघर मेरी आशियां तुम बनो
रख लो मुझको तुम पास अपने कही
मेरे जीवन की दोनो जहां तुम बनो
मुझको दुनिया से है अब जरूरत ही क्या
हम तुम्हारे बनें तुम हमारे बनो
ख़्वाब सा मैं बनूं आब सी तुम बनो
मैं धुआं सा बनूं तुम हवा सी बनो

