इस खुदगर्ज दुनिया की

ये सारे लोग बशिंदे हैं

इन अच्छे चेहरे वालों के

काम बड़े ही गंदे हैं


ये अपनापन ये दिखलावा

ये सब बस इनके धंधे है

इनको सब दिखता है लेकिन

ये आंखों वाले अंधे है


इस आजादी की दुनिया में

कुछ ऐसे भी बंदे हैं

जो आजाद तो है लेकिन

पर बंधे हुए परिंदे हैं


कुछ लोग यहां ऐसे भी है

जो हर पग पर धोखे खाते है

लेकिन फिर भी हर रिश्ते को

रिश्ते की तरह निभाते है


ये अच्छे बुरे लोगों का क्या

जीवन में आते जाते है

हम दोस्त और दुश्मन दोनो से

हंसकर ही हाथ मिलाते है