हमेशा तेरे आस पास रहते है कुछ लोग
अक्सर तेरी खुशियों से जलते है कुछ लोग
मेरे साथ वो मेरे है तुम्हारे साथ तुम्हारे
ना जाने कब किसके होते है कुछ लोग
पहले तू तालीम ले फिर ख्वाब को अपने पूरा कर
भूल जा तेरे पीछे क्या कहते है कुछ लोग
बोल वहीं जो हक है, बात वो चाहे कड़वी हो
निकाल फेंक उस डर को क्या सोचेंगे कुछ लोग
ये ज़िन्दगी है ज़िन्दगी हार कभी ना मानना
आते जाते रहते है मुझसे बेहतर भी कुछ लोग
