कुछ जाने पहचाने से,

कुछ अनजाने से लगते हैं।

कुछ चेहरे इस दुनिया में,

बिलकुल अपने से लगते हैं।


साँसे रुक जातीं हैं जब,

वो इतने पास गुज़रते हैं,

फिर भी नासमझ से हैं,

पहचान मुकरने लगते हैं। 


नादान वास्ता नहीं रहा,

ना ही रास्ता मिलने का,

कुछ अपने होकर भी,

इतने बेगाने से लगते हैं।


आँखों में बसते हैं कुछ की,

कुछ आँखों में हम चुभते हैं,

कुछ के तो दिल में बसते हैं,

कुछ देखे सपने से लगते हैं। 


कुछ जाने पहचाने से,

कुछ अनजाने से लगते हैं।

कुछ चेहरे इस दुनिया में,

बिलकुल अपने से लगते हैं।


: JiddiJeetu (J.K.Gautam)