फूलों को मसल कर,
ख़ुशबू का व्यापार नहीं करता,
सच कहता हूँ,
अब मैं उससे प्यार नहीं करता!
प्यार का सौदागर है,
वो बना रहे,
सौदा करने वालों से,
मैं इकरार नहीं करता!
कुछ तो मायने होंगे उनके वादों के,
मैं अपने शब्दों को बेकार नहीं करता!
✍️ जे के गौतम ‘ज़िद्दी जीतू’
