हिंसा उन्माद जगत में तब ही युद्ध हुए हैं,
माफ़ किया उनको जो सबसे क्रुद्ध हुए हैं,
ज्ञान का दीप जला कर हिंसा विरत किया,
शांति के पथ पर चल कर ही बुद्ध हुए हैं!!
***
शांति पथ गामिनी, हृदय प्रेम भाव रत,
अहिंसा विचार में, मन युद्ध से विरत,
दया भाव, सत्यता, ज्ञान के असीम श्रोत,
बुद्ध के विचारों से शुद्ध हो धरा जगत।
बुद्धम शरणम गच्छामि
✍️ J K Gautam (Jiddi Jeetu)


