चाँद के बस की बात नहीं,


सूरज को आगोश में लेना, चाँद के बस की बात नहीं,

हसरत है उसे पाने की, पर है इतनी औकात नहीं,

वो छुप कर मौका देगा, जब चाँद जवां रोशन होगा,

उसे इन्तजार करना होगा, होती है जब तक रात नहीं।


❤❤❤❤❤


दो ही रास्ते हैं दुनिया में, हम दोनों के मिलने के,

अपना मुझे बना ले, या फिर तू मेरा हो जाए,

ऐ काश समां कुछ यूँ बदले, हर चाहत पूरी हो जाए,

बस अपनों का प्यार मिले, तन्हाई से दूरी हो जाए।


: JiddiJeetu (J.K.Gautam)