आओ भारत बनाते हैं।
दूर हो असमानता, ना रहे कोई दुःखी,
रहे दया गरीब पर, हो विकास चहुमुखी,
भेदभाव मुक्त आज, हम इमारत बनाते हैं,
आओ भारत बनाते हैं।
ऊँच नीच से किसी का, न दूर तक हो वास्ता,
जाती धर्म से परे सभी का एक ही हो रास्ता,
सर्व धर्म समभाव की, ऐसी छत बनाते हैं,
आओ भारत बनाते हैं।
Composed By : Jitendra Kumar Gautam (Jiddi Jeetu)


