इस जीवन रूपी युद्ध भूमि में,
मैं खुद अपनी प्रतद्वंद्वी हूं.
कभी अपनी प्रतिभा की साथी हूं,
कभी अपने आलस्य की बंदी हूं.
कभी अपनी कर्मभूमि की मैं वो कर्ण अजेय हूं,
कभी अपने आत्मसम्मान पर मिटने वाली मैं ही अपनी कौंतेय हूं.
कभी भीष्म बना है मेरा परिश्रम, मेरी प्रतिज्ञा का झोंका है,
कभी मेरे आलस्य ने शिखंडी बनकर मेरी ही विजय को रोका है.
कभी अपने कर्मयुद्ध में संशय से लिपटी "पार्थ" हूं,
कभी ख़ुद ही "श्रीकृष्ण" के गीता का भावार्थ हूं.
किया है निश्चय मैंने अब मैं खुद ही अपनी भीष्म बनूंगी,
मैं ही हूं अर्जुन, मैं ही अब ख़ुद अपनी कृष्ण बनूंगी.
