Part 2
जो वादे पूरे ना कर पाए
वो जनता को कैसे भाये !
प्रतिनिधियों की वही कहानी
दे दो मौका एक बार जानी !
सोच समझ के तुम मत (वोट) देना
गलती वहीं ना तुम कर देना !
नए पुराने सब आयेंगे
हर भांति वो तुम्हे रिझायेंगे !
जात पात में भी बाटेंगे
लालच वालच भी ताकेंगे !
तुम इन सब की भेंट ना चढ़ना
तुमको ही इतिहास है गढ़ना !
पर्व बड़ा है बात ये मानो
अपने मत की कीमत जानो !
उंजियारा भी होगा तुमसे
तम् का द्वेष मिटेगा जग से !
तू ही हो जग के रखवाले
सरकारों को तुम्हीं संभाले !

