कुछ देर अकेले रहने दो,कुछ खुद से बातें करने दो I
बहुत कर लिया सबके मन का,अब अपने दिल की सुनने
दो I
कुछ देर अकेले रहने दो......।
बीत गया जो समय पुराना,याद उसे भी करने दो,
सपने जो रह गए अधूरे, उन्हें ख़्वाबों में पूरा करने दो I
शेष रह गए जीवन के सालों का हिसाब किताब रखने
दो ।
तुलना नहीं किसी से कुछ भी,मुझे अपनी ही चाल चलने दो,
कुछ खोकर,जो पाया, क्या अब वो मायने रखता है?
ये अब खुद से ही तय करने दो,
कुछ देर अकेले रहने दो......।
स्मिता श्रीवास्तव

