तुम्हारी यादों को सँजोए बैठी हूँ उन्हीं से कभी रूठ जाती हूँ कभी मना लेती हूँ... कभी औरों के बीच तुम दफ़तन सुनाई देते हो और मैं उनमें वो एक तुम्हारा चहरा खोजने लगती हूँ किसी के माथे पर गिरते बाल किसी का तुम ही सा डील-डौल या चाल... वैसे ही कभी चलते चलते तुम पीछे से भाग कर आ हाँफते हुए मेरा रास्ता पकड़ लेते हो फिर यूँ ही किसी बहाने से मेरा हाथ भी और अपने हिस्से की लकीरें खोजने लगते हो... मैं चलते चलते अचानक रुक जाती हूँ तुम्हें पहले अपने बग़ल, फिर पीछे तलाशती हूँ हँसकर तुम्हारे ख़याल को तब ये समझाती हूँ तुम्हें कैसे अपनी हथेली-ए-माज़ी में छुपा के रखूँ के तुम तो मेरे हाल में भी हो, मुस्तकबिल में भी...? ये मेरी तुम्हारी रोज़ की बातें।। दफ़तन - suddenly, अचानक हथेली-ए-माज़ी - palm of past, अतीत की हथेली हाल - today, आज मुस्तकबिल - future, भविष्य