वही हुआ न बिछड़ने पे बात आ पहुँची
तुम्हें कहा था पुराने हिसाब रहने दो...।
तब तुम और थी मैं और था
ये ज़मीं भी कोरा काग़ज़ थी
उस पर हम चले तो निशाँ बनते गए
कुछ कहीं से उखड़े कहीं दबते गए
इक नई दास्ताँ लिखती रचती गई...।
फ़ासले आए तो जाना ये दूरी क्या है
जो कसक रह गई ये मजबूरी क्या है
क्यों अब उन्हीं दूरियों को नापे तौलें?
-"क्या मेरा घटा, क्या तेरा बढ़ा?"
इक बार फिर से एक दूसरे को आज़माएँ...?
इस शब की ख़ामोशी को ही आओ ज़ुबाँ बनाएँ
और इस ज़ुबाँ से हर सुकूँ-लम्स हम पा लें...।
तब भी गर ख़ुद को मुझमें मुकम्मल न पाओ
तो चलो इस आफ़्ताब को परे कर हम थम जाएँ
बू-ए-उन्स से दूर दो बेगाने दुनिया में कहीं खो जाएँ...।।