लम्हा लम्हा एक नया ख़्याल दस्तक दे
लम्हा लम्हा एक नया इज़्तिरार किवाड़ खोले
कभी चाहूँ मैं पानी की तरह बह जाऊँ
कभी सोचूँ आग की तरह लिपट जाऊँ
कभी तपती गर्मी बन तड़पाऊँ
कभी बारिश बन रुहानियत छलकाऊँ
ज़र्रे ज़र्रे में समा जुस्तजू मिटाऊँ
क्या कोई मुझसा मेरे ही जैसा?
या किसी मुख़्तलिफ़ में ही ख़ुद को पा जाऊँ?
इज़्तिरार - restlessness
ज़र्रे - particle
रुहानियत - soulfulness
जुस्तजू - desire
मुख़्तलिफ़ - different