जिसे दूर से यूँ इतना चाहें वो क़ुर्बत-ओ-सोहबत ही न चाहे तो क्या कीजे जिसके हाथों की लकीरें यूँ बनना चाहें वो हाथ ही झटक जाए तो क्या कीजे जो दरिया में उतरना चाहें वो गहराई ही नापते रहें तो क्या कीजे दिल-ए-गुमशुदा खोजते खोजते जब हम ही खो जाएँ तब वो आएँ तो क्या कीजे।