चलो दोस्ती के लिए
तुम्हारा ये तोहफ़ा भी क़बूल
ये जो दूर जाने कि ज़िद है तुम्हारी
ये सितम भी है मंज़ूर
वो इक पल सुकूँ का ही शायद पा जाऊँ अब
जो न पाया जब क़रीब थे फिर भी बहुत दूर...
सुनो, अब के जब आओ तो बारिश को ज़रूर कह देना
इस बार बरस ही जाए हमपे होके चूर
और वो जो रोज़-रोज़ के शिकवे-शिकायतें
जो सीने में खलिश उस तिल के पास कुरेदे रखा था
अबके क़रीब आना इतना के उसे जाओ भूल
के तुम कभी फिर बाग़ी न हो पाओ न हम बेज़ार...
...और गर न आ पाओ तो अपनी रंजिशों में हमें दफ़ना
अपनी मोहब्बतों में किसी और को तराश
उसे ही ज़िंदा कर उठाना ओ मेरे हुज़ूर।