अरे लो फिर टूट गया दिल
गंगा जमना बहे ऐसे गया हिल
छूट गई हँसी दिमाग़ की फिर
नज़र-ए-दिल ने वो भी दिया सिल
'ये क्या हर बात पे हीर
शफफ मोती बिखेर देते हो तुम दिल
पर यूँ न होता कुछ हासिल
मुझसे एक दफ़ा तो मिल ओ दिल
सम्त दे दूँ मैं तेरे क़ाबिल
न बिखरने दूँ मोती पूरे मुस्तकबिल!'
"नहीं" फ़ौरन बोल पड़ा हिला सिर
आज रोता कल गाता भी तो मैं दिल
कभी गुस्से में तलातुम मचाता तिल तिल
ख़ुशी की ओस भी बरसाता मैं दिल
ख़यालों में साँस भर मैं पीर
जज़्बातों के परवाज़ लेता मैं दिल
तेरी जहालत से यूँ हताश काफ़िर
मेरे ही आग़ोश में आता मिल
अक्स-ए-ज़िंदगी मुझसे पा जाता मैं दिल
शब-ए-वस्ल में आब-ए-हयात को पीता फिर
मंज़र-ए-खुदाई देखता मुझसे के मैं दिल
और फिर यूँ जुड़ गया दिल॥
शफफ - translucent
सम्त - direction
मुस्तकबिल - future
तलातुम - upheaval, sea storm
परवाज़ - flight
पीर - guide
अक्स - reflection
जहालत - darkness
काफ़िर - non believer
शब-ए-वस्ल - night of union
आब-ए-हयात - nectar of life
मंज़र-ए-खुदाई - sight of godliness