खाना पानी दवाइयां सब अकाल हो रहा था।
जर्रा जर्रा थर्रा रहा दूर कोई पनाहगार न था।
चारो ओर बुझते चिराग बेबस यह आलम था।
मौत का तांडव कहीं दूर राहत का आसार था।

तड़पते लोग कटे हुए सरो का अंबार लग था।
टूटते घर स्कूल अस्पताल बर्बाद ये जहान था।
युद्ध का आलम ये था इंसानियत शर्मसार थी।
तानाशाह की तलवार इतिहास लिख रही थी।

जवान देश मे लौट रहे देश पर मिट जाने को।
नौजवान रुके है देश पर कुर्बान हो जाने को।
बारूद बरसता था तबाही का कैसा मंजर था।
घर परिवार शांति शोहार्द सब पीछे छूटते गए।

जमाने मे बेगुनाह का रक्त जलजला लाएगा।
खड़े युद्ध के कगार पे विश्व कीमत चुकाएगा।
अहम सत्ता का आज युद्ध के कगार पर था।
तड़पती रहे मानवता युद्ध नही शांति चाहिए।

#सुरेश_गुप्ता
स्वरचित