मानव भटके नीरव शांति की खोज में।
उलझ द्वंद फंद में वैराग्य अभ्यास करे।
वेदशास्त्र बखाने मंत्रदृष्टा धरा पर हुए।
संसार पंक से अलिप्त विरक्त कई हुए।
राम इस संसार में वेदना से दुखित हुए।
ऋषि दृष्टांत मंत्रोपदेश से उद्बोधन करे।
राजा सिखध्वज चूड़ाला वैराग्य कथा।
वैराग्य अभ्यास चुडाला आख्यान कहे।
रानी ने राज संभाला तो राजा वन गए।
रानी पथ पा गई राजा अपरिपक्व रहे।
चुडाला ज्ञान अंतर्दृष्टि से संपन्न हो गई।
सहज अनुभूति योगशक्ति से वनमें गई।
राजन वन में व्यर्थ वक्त नही जाया करे।
महल में रहकर लालसा का त्याग करे।
जो बुद्धि शरीर को आत्मा मान बैठती।
वह बुद्धि त्याग दे यह सच्चा त्याग करे।

