छोटे बच्चे सा दिल जब तब उड़ा जाता है
सीमाओं से परे यह मेघ उड़ा उड़ा जाता है

दुनिया की बंदिशे देख ये दिल घबराता है
जब तब दूर आसमान में उड़ता जाता है

यह मेरा खूबसूरत पप्पी ये मेरी दुनिया है 
मुंह मेरा चुमता मेरा अजीज बन जाता है

कभी मां की डांट या टीचर की फटकार
दिल पप्पी के करीब होता शकुन पाता है

प्यारा सा बछिया जब गऊ के आगोश में
चाटती दुलारती वह तब दूध पिलाती है

वो कुलाचे भरता हिरणी के आगे भागता
इधर उधर देख फिर पास लौट आता है

फुदक फुदक जब जब आती आंगन में 
मेरे हाथों रोटी का टुकड़ा ले उड़ जाती है 

चीं चीं करता वह चिड़िया का बच्चा बैठा
चीखे तो चिड़िया मुंह में दाना दे जाती है

कितनी प्यारी सी यह मेरी छोटी दुनिया है
जो मुझे अपनी यह दुनिया भूला जाती है

डांट फटकार से दूर पढ़ाई की मार से दूर
यह तो मेरी मेरी मेरी प्यारी सी दुनिया है