यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानि's image
105K

यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानि

गीता में उल्लेख है कृष्ण आपने कहा था
पतित धर्म को प्रस्थापित करने आना होगा 
आने का समय आप से बेहतर कौन जाने
दिल कहता है कृष्ण आपको आना होगा
 
हम हिन्दू है हमारे धर्म शास्त्र हमें बताते है
हम बदल गए आपको धर्म सिखाना होगा 
दिल पुकारता कहीं देर न हो जाये आने में
दिल कहता है कृष्ण आपको आना होगा
 
जब जब बेकसूर मासूमो का खून बहता है
जब सबल निर्बल पर अत्याचार करता है
धर्म के नाम होता है दिल नही सह पाता है
दिल कहता है कृष्ण आपको आना होगा
 
कैसे दुनिया इतनी जालिम नज़र आती है
कैसे प्राणी प्राणी का निवाला बन जाता है 
कैसे पैदा हो वो काल कवलित हो जाता है
दिल कहता है कृष्ण आपको आना होगा
 
Read More! Earn More! Learn More!