अनहोनी की दास्तान कुछ ऐसी 
वहां किसको किसका होश था

दो जवान कमाऊ बेटे नदारद थे
और बदहवास गुलशन भाग रही

लाशो के बीच कौन जिंदा बचा
उस पल हर कोई बदहवास था 

रही थी उस खुदा की नियामत
टूटती सांसो के बीच लगी रही

मन्नते मांगी थी पल पल मां ने
आखिर उसकी मन्नत रंग लाई 

आखिर लाशो के ढेर टटोलती 
हतप्रभ वहां दो बच्चे पड़े मिले

मौत का इंतज़ार करते वे बच्चे 
बेबसी का आलम कौन देखता 

और बदहवास ढूंढ रही वह मां 
हारती मां फिर जीत गई संग्राम

वो चिराग लौटा लाई यमराज से 
ले भागी वह प्राइवेट अस्पताल

वहां किसका करती वो इंतज़ार 
लगा था दांव पर उसका जहान