किष्किंधा वन में लखन सहित भटक रहे राम।
हनुमान दर्शन परिचय पूछते वीर कौन है आप।
सीताहरण जान मदद का भरोसा देते हनुमान।
प्रकट हुए श्रीराम काज जय जय वीर हनुमान।
कंधे पर बैठाकर पुहंचा आये ऋष्यमूक पर्वत।
सुग्रीव से भेंट कराई आपस मे मैत्री करते राम।
परस्पर मदद कर बाली से मुक्ति दिलाते राम।
प्रकट हुए श्रीराम काज जय जय वीर हनुमान।
वानर आगे करके सीता खोज को चले हनुमान।
विभीषण परिचय लिया पहुंचे लंका समुद्र कूद।
सीता से मिलन कर उसको ढांढस देते हनुमान।
प्रकट हुए श्रीराम काज जय जय वीर हनुमान।
लंका जला रावण को आगाह कर आए हनुमान।
लंका से लौटे और दिए राम को सीता समाचार।
लंका जीत सीताराम सहित लौट आए हनुमान।
प्रकट हुए श्रीराम काज जय जय वीर हनुमान।
#सुरेश_गुप्ता
स्वरचित

