विपक्ष की हालत पर ऐसी बन आई।
एक तरफ कुआ है दूसरी ओर खाई।
लड़ना है अस्तित्व के लिए लड़े कैसे।
दोनों ओर मगरमच्छ निगलने खड़े।

एक वह अस्तित्व को ललकार रहा।
दूसरे हाथ थामेगा तो निगल जाना।
संसार समंदर की यह तो रीत रही।
छोटी मछली बने बड़ी का निवाला।

तो भी जान बचे मगरमच्छ आना।
आखिर वह किसी का है निवाला।
पहले कहते रहे कुछ हमारे भ्रष्ट है।
आज कहते हमारे नही तो भ्रष्ट रहे।

आप भ्रष्ट हो तो ईडी के शिकार है।
 ईड़ी हमारे प्यार की तलबगार है।
किधर बचोगे संसार चक्र के तले।
जिधर बढोगे हमारा तो निशाना है।

अब भक्त बदला नारा बदल गया।
या आप भ्रष्ट है या आप हमारे हुए।
पैसा तो हुआ मगर पावर न मिला।
मैनपॉवर का टोटा ही रहता गया।

लेते है विपक्ष से मगर भरोसा नही।
शासन आखिर ब्यूरोक्रेट का हुआ।
कभी नेता उसे नियंत्रित करता था।
आज वह खुद मिनिस्टर बन गया।

तंत्र आखिर ब्यूरोक्रेट चलाता रहा।
बाबू बाहुबली बाबू मिनिस्टर हुआ।
बिल्ली को छींका टूटने के इंतज़ार।
छींका टूटा मक्खन कोई उड़ा गया।