छोटी जरूरतो के लिये जीते मरते देखे।
आज की भीड़ में सभी अकेले दिखते।

बदलते समय में व्यवहार बदलते देखे।
तब बीते जमाने के पल याद आने लगे।

गोबर की पेंटिंग देखी मिट्टी के घर देखे।
चूल्हे के ईंधन में काठ कंडे कोयले देखे।

कक्षा में नीचे बैठ पढे टीचर डराते देखे।
लालटेन से पढते वे पल याद आने लगे।
 
गली गली घूमते गिल्ली डंडे कंचे खेले।
छोटे छोटे गांव बैलगाड़ी के सफर देखे।

केमरे से फ़ोटो खींच आते रोल धुलाते।
मौहल्ले में जश्न के पल याद आने लगे।

#सुरेश_गुप्ता
स्वरचित