क्या खुश थे सदियों बाद उग्रवादी बने।
शिक्षाविद चुप थे विनाश के रास्ते खुले। 

सत्ता के दबे अरमान जब सुलग उठे।
वजह तुम हो भाईचारे की नींव हिली।

पता नही कितने यहां बेमौत मारे गए।
जनता चुप रही विनाश के रास्ते खुले।

पैसे और सत्ता के लालच में अंधे हुए।
वजह तुम हो सत्ता से जनता गौण थी।

न्यायविद समझते रहे न्याय जिंदा है।
न बिकता मगर वकील तो महंगा है।

अभिव्यक्ति की आजादी नही चाही।
वजह तुम हो पत्रकारिता शहीद हुई।

#सुरेश_गुप्ता
स्वरचित