गली गली में शोर हुआ
बदरियां घुमड़ आई।
वर्षा आई वर्षा आई
बच्चों ने है धूम मचाई।
बारिश का जोर हुआ
बच्चों की टोली आई।
बारिश में भीगते सब
बच्चों ने है धूम मचाई।
नालों के नीचे नहाते
छत से जलधारा बही।
इधर उधर भागते है
बच्चों ने है धूम मचाई।
कागज की नाव चलाए
गली में नदी बह रही।
देखने भागते जाते सब
नदी आई नदी आई।
पानी मे भीग रहे सबने
मम्मी की डांट खाई।
पानी में खेल रहे सब
बच्चों ने है धूम मचाई।
#सुरेश_गुप्ता
स्वरचित

