आत्मा से परमात्मा की अंतर्यात्रा।
उस अविरत उड़ान में पड़ाव कहां।

पिंजरे के पंछी बरसों कैद में रहा।
आजाद गगन में उड़ान भर आता।

कल की किसको खबर पता नहीं।
अनंत की सत्ता में समाहित रहता।

धन की चाह अनंत सुख की खोज।
जीवन बीतता उड़ान का अंत नही।

थक हारकर ये नीड में लौट आता।
चेतना और विचारों का अंत नहीं। 

मन शाश्वत शान्ति के लिए भटका।
ब्रह्मांड में दूर दूर मन उड़ान भरता।