पहली मर्तबा जो प्यार जता गए।
दिल की गहराइयों में डूबता रहा।
वे समझाते पर बेबस मैं भी रहा।
उन्हें खोने का मंजर देखता रहा।
हताशा थी कुछ दर्द था खोने का।
लगता था कहीं मैं गलत तो नही।
मैं दूर कहीं किनारे पर बैठा बैठा।
उन्हें खोने का मंजर देखता रहा।
कौन कहता है अजनबी दगा देते।
दगा देते जिन्हें दिल मे बिठाते है।
ठहाका लगाते है जो लूटते जाते।
उनको खोने का मंजर देखते रहे।
जमाना में समय मर्ज की दवा है।
कहते जख्म आखिर भर जाते है।
खुशी बांटे खुशी के लुटेरे तो नही।
उनको खोने का मंजर देखते रहे।

