सत्ता के दबे अरमान जब सुलग उठते।
क्या खुश थे सदियों बाद उग्रवादी बने।
शिक्षाविद चुप विनाश के रास्ते खुलते। 
तुम हर गीत में संगीत सूर ताल देते रहे।

वजह तुम हो भाईचारे की नींव हिली।
पता नही कितने यहां बेमौत मारे गए।
जनता चुप रही विनाश के रास्ते खुले।
तुम हर गीत में संगीत सूर ताल देते रहे।

न्यायविद समझते रहते न्याय जिंदा है।
नही बिकता मगर वकील तो महंगा है।
पैसे और सत्ता के लालच में अंधे हुए।
तुम हर गीत में संगीत सूर ताल देते रहे।

अभिव्यक्ति की आजादी तो नही चाही।
वजह तुम ही थे पत्रकारिता शहीद हुई।
वजह तुम थे सत्ता से जनता गौण रही।
तुम हर गीत में संगीत सूर ताल देते रहे।

#सुरेश_गुप्ता
स्वरचित