गुरु वाक्य झूठा हो यह मन नही मान रहा
इंतज़ार में पल पल वह समय पसार रही

तकती रही अंखियाँ विश्वास डगमगा रहा
बरसो गुजर रहे उसे राम का इंतजार था

बाट जोती थी रोज फूल राहो में बिछाती 
जंगल से फल मीठे मीठे फल बीन लाती

शुभ दिन आया जंगल मे यह खबर फैली 
दो राजकुमार भटक रहे इस ओर आ रहे

सबरी जान गई आज वह शुभ घड़ी आई
ले बैठी थी फलो की टोकरी बेर चख लिए

त्रेतायुग का दलित सन्मान ये किसने जाना
खिलाए जूठे बेर भगवान प्रेमवश खाते रहे