टॉक ऑफ टाउन

तमन्ना पाले थे बगियां गुलशन होगी।
कली जो अब जल्द ही गुलाब होगी।
भौंरे ने गुलाब चूमा दिलकश नजारा।
होश खो गए प्यार का पैगाम हमारा।

फ़िज़ा में महक फैल गई गुलाब की।
शायर के अल्फ़ाज़ों में जैसे प्यार की।
गुलाब से सदा शान रही है सृष्टि की।
चीज़ रही बेहद ख़ूबसूरत ये दृष्टि की।

दिल ही दिल मे उनसे प्यार कर बैठे।
देते एक गुलाब यह ख्वाब पाल बैठे।
हाथ में गुलाब ले दिल मे छुपा बैठे।
दगा देती गई महक मगर कहाँ छुपे।

लाली है इसमे महबूबा के गालों की।
इसकी ख़ूशबू से चमन में रवानी थी।
गुलाब की महक थी ये मोहब्बत की।
ये मोहब्बत जो टॉक ऑफ टाउन थी।

#सुरेश_गुप्ता
स्वरचित