मित्र मिलन की चाह दिल मे बसाए।
सुदामा धनिक मित्र से मिलने आए।
घर घर घूम तीन मुट्ठी चावल जुटाए।
लेने देने को हरिनाम दीन कहाँ जाए।
द्वारपाल रहा अड़ियल मार्ग न छोड़े।
दे नजराना द्वार पर तब प्रवेश पाए।
मित्र के घर दीन को क्या मान मिले।
खोल पोटली जब धरे दोस्त कहाए।
मिल बैठ हंसी ठट्ठा कर रहे है सभी।
बात बात में दीन की मजाक उड़ाए।
लौट पड़ा जब यार के घर से खाली।
न मिले गांठ की पोटली गुमा आए।
क्यो भूले यह नही है द्वापर भाइयों।
धनिक के घर सदा सोचकर जाइयो।
आस है बड़ी बडी सौगात ले जाना।
खो इज्जत खाली हाथ लौट आना।
#सुरेश_गुप्ता
स्वरचित

