मार्केटिंग तो कर लीजिए गहराई में न जाइयेगा।
नारी वेदना पर रामबाबू संवेदना न दिखाइएगा।
मत झाँको इन गलियो में सैलाब बहा ले जाएगा।
तिजारत करना सौदे में फायदा देखते जाइएगा।
समाज की बेड़ियो में जकड़ सलीब पे टांग गए।
रात्रि में भाग जाइए तथागत बन लौट आइएगा।
देवी यशोधरा के दर्द में आप आंसू न बहाइयेगा।
आंसू की तिजारत करिए कीमत नही लगाइएगा।
मां पत्नी बहु बेटी औकात नही क्या चुकाइयेगा।
नजरे चुरा लेना कशीदे पढ़के आगे बढ़ जाइएगा।
छोटे नन्हे बड़े बुजुर्ग है उधर नजरे पहुंचेगी कैसे।
मत झांको महत्वकांक्षा की सीधी चढ़ जाइएगा।
खून किसी का हो आप तिजारत कर जाइएगा।
शहादत कोई देगा आप इतिहास बना जाइएगा।
थोड़े जज्बात हो थोड़ी गुफ़्तगू करते जाइएगा।
नही जरूरत किसी के जज्बातों में बह जाइएगा।

