तर्क असीम आकाश को जन्म दे जाता है
कभी भावना समझ मलहम लगा जाओ
किसी के दर्द का कभी मजाक न बनाओ
कभी भावनाओ के धरातल पर तो आओ
किसी मौत पर भी लोग तो तर्क ढूंढते है
कभी तर्कों से परे दर्द महसूस कर जाओ
तर्क पैमाना न होता किसी को जानने का
कभी किसी दिल के आईने में झाँक लो
तर्क की तराजू पे न तोलो हर एक यहां
बुद्धिमानो को बीच, दिलवाले ढूंढ लाओ
हर कोई हमशक्ल ही है यहां जहान में
आईने के अक्श में खुद को देख जाओ
