कौन है वे तप त्याग की बाते करते।
व्हाट्सएप्प पर संस्कार ढूंढने जाते।

कौन है वे समाज मे कीचड़ फैलाते।
कीचड़ में गंदे हो कमल ढूंढने जाते।

कौन नफरत के दलदल में डूबे रहते।
कैसे वे आपसी प्रेम की झलक पाते।

कड़वे सच के नाम दिल तोड़ जाते।
कहते है वे प्यार की अलख जगाते।

कौन राम नाम की तिजारत करते।
इन्सानियत मारकर राम को ढूंढते।

कैसे खेल लेते है जज्बातों से यहां।
काश करीब बैठ सबके मन पढ़ते।

#सुरेश_गुप्ता
स्वरचित