आपके गाल लाल लाल हुए।
टमाटर ज्यादा ही लाल हुआ।
किसका कितना भाव बढ़ा।
होड़ में वो आगे निकल गया।
टमाटर तो गुस्से में लाल हुआ।
उसका भाव आसमान छू गया।
आपको तो होश ही कहाँ था।
उसका कद बढ़ता चला गया।
किसान फिर भी फटेहाल था।
गंगा में कोई ओर नहा गया।
कोई लाल लाल होता गया।
तो कोई बस लाल होता रहा।
टमाटर आखिर टमाटर था।
टमाटर मिर्च कैसे होता गया।
जनता तो पीली पड़ती गयी।
जनता को मिर्ची लगा गया।
आप जो लाल लाल होते गए।
जनता को भी खुशी ही हुई।
जुमले की बरसात होती रही।
जनता फिर भी लाल नही हुई।

