इलेक्ट्रॉनिक्स के जमाने मे आ पहुंचे है।
बिना जेल बिना हथकड़ी ही कैद हुए है।
क्या दोष दूं उसे जिसने तकदीर लिखी।
मैं अपनी तकदीर खुद लिखने लगा हूँ।

बाजुओं का जोर बखत नही रखता है।
लड़ न बैठना लड़ने की रीत बदल गई।
अब हैकरों की फौज में ताकत वाली है।
मैं अपनी तकदीर खुद लिखने लगा हूँ।

खुदा न रखता हीसाब अब गुनाहो का।
अब सब हथेलियो में रिकॉर्ड हो रहा है।
अब इंतज़ार न करे तालो के टूटने का।
सेंधमारी हजारो मीलों दूर से हो रही है।

कहते है विकास की लिफ्ट से चढ़ गए।
अब कपड़े शरीरों पर नाममात्र बचे रहे।
आत्मा धर्मविहीन हुई कपड़े फटे हए है।
मैं अपनी तकदीर खुद लिखने लगा हूँ।