अद्भुत कृष्ण बाल्यस्वरूप में ध्याते।
नित नए पद रचतेे इकतारे पर गाते।
सूर वात्सल्य भाव में दिव्यता लाते।
अटूट प्रेमभक्ति के सुर में डूब जाते।
कृष्णलीला ज्यों आंखों से निहारते।
रचनाओं में ऐसी सजीवता ले आते।
अलौकिक प्रेमभक्ति मन में बसाते।
भागवत कथाएं सुनने दूरदूर जाते।
सूर इक रोज भागवत सुनने आए।
देर रात भागवत का समापन हुआ।
जन्मांध बाबा प्रसाद ले रवाना हुए।
तब तक वहां मौसम बिगड़ता गया।
भयावह आंधी तूफान में बाबा फंसे।
आसपास कोई नही जो राह बताए।
बाबा बीच बीच रास्ता भटकते गए।
एक बालक पूछता बाबा राह भूले।
सोचते आंधी में कैसे बालक भटके।
बाबा जान गए यह मुरलीधर आए।
थाम लाठी बाबा को रास्ता दिखाए।
लाठी पर बाबा हाथ सरकाते जाए।
कान्हा बाबा को कुटी पे छोड़ भागे।
बाबा हाथ पकडते लाठी छोड़ भागे।
निर्बल मोहि जान हाथ छुड़ाय जाते।
बलिष्ठ तोहि जानूं दिल से जा पाते।
#सुरेश गुप्ता
स्वरचित

