पंक्चरवाले बाबू सड़क जर्जर हो चुकी है
थक जाओगे तुम कितने पंक्चर बनाओगे

ठेर ठेर बिछे है कांटे ट्यूब जर्जर हो चुका
कोशिश न करे साइकिल सर पर उठा ले

अफगान की आंधी में अमेरिका उड़ गया
मुस्लिमो के बीच तालिबान सत्तासीन हुए

पुरवाई चली चक्रवात हिन्दुस्त्तान आ गया
क्या बचाते हिंदुत्व को इतिहास हिल गया

आजादी की लड़ाई का फिर स्मारक बनाए
आज़ादी फिर लिखे पुरातत्व तथ्य बना रहे

पूछे नौनिहाल ताज लालकिला कौन लाया
कहे धन्ना सेठ ने ठेके पर उसको बना दिए

दास्तानेमुहब्बत मित्रकाल का स्मारक हुआ
शहंशाह की याद में मित्र ठेके पर बना गया

यार की दास्तान पर अब शक होने लगा है 
क्या उसने किसी से सुपारी तो नही लेली है

प्रेमिका क्या बिदक गयी जलील करती रही
क्या लिखते प्रेमपत्र में,वह खुले मांगती रही