जाति अलग धर्म अलग अलग खानपान है
कहीं आमद अधिक कहीं गरीबी का राज है
जिन घरों में रहे अंधेरा वहां रोशनी दे आए
सुलगते है अरमान मिल सबको साथ लाए
बिखरी बिखरी धरती है बिखरी जिंदगियां है
फिर भी सब एक है आपस मे ऐसा प्यार है
खून का हो जन्म का रिश्ता एक राह बनाए
सुलगते है अरमान मिल बैठ त्यौहार मनाए
जब जब सुरक्षा थी खतरे में साथ लड़े सारे
हमारा प्यार कम न हुआ मेरा देश महान है
तोड़फोड़ या बुलडोज़र से नही जोड़ पाएंगे
सुलगते है अरमान प्यार का मरहम लगाए
