जीवन अविरत सृष्टि मे चलता रहेगा 
अनवरत चलते जाना ही लक्ष्य होगा
आगेवाले को देखते रहे जल जाओगे
अफसोस रहेगा कुछ न कर पाए हो

पीछे वाले का साथ अगर चाहते रहे
अफसोस करोगे पीछे रहते जाओगे
नीचे देखो क्या पीछे छोड़ आये हो
ऊपर को देखना लक्ष्य मिल जाएगा

अफसोस न करना पीछे रह गए हो
खुश रहो बहुत पीछे छोड़ आये हो
लक्ष्य रहे आगेवाले को पकड़ लेना
न खुश होना आगे निकल आए हो

कई आयाम है क्या पकड़ पाओगे
अध्यात्म पकड़ोगे अर्थ छूट जाएगा
जीवन सुख तलाशने का सफर है 
तारतम्य बनाओ सुखी हो जाओगे 

कभी पीछे देखकर खुश हो जाना 
सुखी रहना इतने आगे आ गए हो 
आगेवाले को देख सबक लेते रहना
और आगे तक जाने का जज्बा हो